एमपी में राज्यसभा के लिए रजनीश अग्रवाल और तरूण होगे भाजपा उम्मीदवार

पुराने ट्रेक पर लौटी भाजपा, संगठन की मजबूती के लिए उठाया कदम

Rajnish Agarwal and Tarun will be the BJP candidates for the Rajya Sabha in MP.
Rajnish Agarwal and Tarun will be the BJP candidates for the Rajya Sabha in MP.

(सागर) भाजपा ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, प्रदेश में पुराने ट्रेक पर लौटते हुए भाजपा ने संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को आगे लाकर एक बार फिर संगठन सर्वाेपरि का नारा बुलंद कर कार्यकर्ताओं में एक मजबूत संदेश देने की भरपूर कोशिश की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और एमपी भाजपा में प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में पार्टी के बहुमत के चलते दोनो उम्मीदवारों का उच्च सदन में पहुँचना लगभग तय माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की अधिकृत घोषणा की है जिसमें प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं प्रखर वक्ता रजनीश अग्रवाल एवं पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश विधानसभा में भाजपा के विधायकों की मजबूत संख्या के आधार पर दोनो प्रत्याशियों का राज्यसभा पहुँचना लगभग तय माना जा रहा है। प्रदेश भाजपा में राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों को लेकर लंबे समय से पार्टी के उपयुक्त चेहरों पर गहन मंथन किया जा रहा था। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव और प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं पर भरोसा जताकर पार्टी कार्यकर्ताओं में सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है।

सागर जिले के छात्र नेता से मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

सागर जिले के मंडी बामोरा के मूल निवासी रजनीश अग्रवाल का राजनैतिक जीवन छात्र राजनीति के साथ आरंभ हुआ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सागर जिला, महाकौशल एवं मध्यभारत प्रांत के साथ राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है। वह हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में अध्ययन के दौरान सक्रिय छात्र राजनीति से जुड़े रहे। बाद में भारतीय जनता युवामोर्चा मध्यप्रदेश में प्रदेश मंत्री, महामंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य के रूप में कार्य किया। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति में मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में उन्होने एक कुशल संगठक एवं प्रखर वक्ता के रूप में अपनी निर्विवाद पहचान स्थापित की। साहित्य एवं लेखन में गहरी रूचि रखने वाले रजनीश अग्रवाल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक ड्रिग्री के साथ ब्राडकास्ट जर्नालिज्म में मास्टर डिग्री की है। उनके द्वारा विभिन्न समाचार पत्र पत्रिकाओं में विविध विषयों पर लेख भी लिखे जाते रहे है। प्रदेश भाजपा की पत्रिका चरेवेति के संपादन के साथ ही उन्होने विभिन्न साहित्यक मंचों पर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में वह भाजपा के प्रदेश मंत्री के रूप में संगठन के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे है।

सागर जिले से पहले राज्यसभा सांसद होंगे रजनीश अग्रवाल

प्रदेश भाजपा संगठन में मंत्री के रूप कार्य कर रहे रजनीश अग्रवाल की गिनती प्रदेश के वैचारिक रूप से मजबूत एवं अनुभवी संगठनात्मक नेताओं के रूप में होती है। सागर जिले के मंडी बामोरा निवासी अग्रवाल के राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचन के बाद ये पहला अवसर होगा जब सागर जिला इस सम्मान का हकदार होगा। देश उच्च सदन कहे जाने वाली राज्यसभा में अक्सर राजनैतिक व्यक्तियों, लेखकों, सेवानिवृत अधिकारियों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों एवं फिल्मी सितारों सहित अन्य क्षेत्रों के सिद्ध हस्त व्यक्तियों को भेजे जाने की परंपरा रही है। परंतु अब तक सागर जिले को यह प्रतिनिधित्व नही मिल सका था। भाजपा संगठन के विस्तार, चुनावी प्रबंधन तथा कार्यकर्ता समन्वय में उनकी कुशलता के कारण। पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा भेजकर संगठन के प्रति उनके योगदान को सम्मान दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा ने इन नामों के जरिए संगठन को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है।

पंजाब से आते है राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग

तरुण चुग भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। पंजाब से आने वाले चुग को भाजपा नेतृत्व का करीबी और रणनीतिकार माना जाता है। उन्होंने कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मध्यप्रदेश में भी वे समय-समय पर संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*