(देवरीकलाँ) देवरी नगर के पंडित बृजकिशोर पटैरिया महाविद्यालय में आयोजित परख पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में देवरी एवं केसली विकासखंड के 48 विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 एवं 12 वीं के 600 से अधिक मेद्यावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए हौसला बढ़ाया एवं आयोजन समिति की सराहना की।
बीकेपी कालेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवरी जनपद पंचायत की सीईओ मनीषा चतुर्वेदी, तहसीलदार देवरी विकास भदौरिया, रानी अवंतीबाई विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ शक्ति जैन सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवन एवं सरस्वती पूजन कर किया गया। सरस्वती वंदना के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने देवरी एवं केसली विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 12 वी एवं 10 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेद्यावी बच्चों की हौसला अफजाई की एवं उन्हे आगामी परिक्षाओं की तैयारियों के लिए मार्गदर्शित किया।
विद्वान अतिथियों ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए अपने माता पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम में 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में मध्य प्रदेश की प्रवीण सूची में आठवीं नंबर पर एवं जिले के प्रथम नंबर पर मेद्यावी छात्र अंकेश साहू एवं कक्षा दसवीं कके परीक्षा परिणामों में मध्य प्रदेश की प्रवीण सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली मेद्यावी छात्रा रुचि यादव सहित देानो विकासखंड के 48 विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 600 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सीईओ मनीषा चतुर्वेदी, तहसीलदार विकास भदौरिया, डॉ शक्ति जैन कुलसचिव, प्राचार्य सुनील बड़ेरिया, बी ई ओ अजय नगरिया, पूर्व जनपद अध्यक्षा श्रीमति अनीता मिश्रा, अनिल ढिमोले, बीकेपी कॉलेज मालथोन के संचालक डॉ. आशीष पटेरिया, टाइम्स कॉलेज दमोह के संचालक डॉक्टर सुशील गुप्ता, दिनेश शुक्ला, संजय चौरसिया, श्रीमति विवेचना मिश्रा, बीकेपी कालेज के संचालक डॉ. अवनीश मिश्रा, अनीश अहमद,अभय वर्मा, पूर्वा जैन सहित अन्य अतिथि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Leave a Reply